[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हार के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी, कांग्रेस में ढांचागत बदलाव करने की आवश्यकता

हार के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी, कांग्रेस में ढांचागत बदलाव करने की आवश्यकता

0
हार के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी, कांग्रेस में ढांचागत बदलाव करने की आवश्यकता

नयी दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी आज पहली बार मीडिया के सामने आये. उन्‍होंने कहा, हम उत्तर प्रदेश में हार को स्‍वीकार करते हैं. हम विपक्ष में हैं और उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं.

राहुल गांधी ने कहा, पांच राज्‍यों में चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस को तीन राज्‍यों में बड़ी जीत मिली है. कांग्रेस का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है. हां यूपी में हमें करारी हार मिली है इसे स्‍वीकार करता हूं. राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, हमारी लड़ाई BJP की विचारधारा के खिलाफ है, जो उन्होंने गोवा और मणिपुर में किया हम उसी के खिलाफ हैं. उन्‍होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है.राहुल गांधी ने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के भाजपा के दावे पर कहा, भाजपा सत्ता के लिए धन का दुरुपयोग कर रही है.

* कांग्रेस में बदलाव जरूरी : राहुल गांधी
पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने अपनी हार मानते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी में ढांचागत बदलाव करने की आवश्यकता है. इधर यूपी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में कलह बढ़ गयी है. एक बार फिर से पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है. इधर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सत्‍यव्रत चतुर्वेदी ने पार्टी में बड़े बदलाव के बारे में कहा, अब पार्टी में बदलाव करने से क्‍या लाभ होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel