[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नाथूराम गोडसे का बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होंगे !

नाथूराम गोडसे का बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होंगे !

0
नाथूराम गोडसे का बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होंगे !

नयी दिल्ली : नाथूराम गोडसे के बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े मुकदमे के सारे दस्तावेज सार्वजनिक किये जायेंगे. केंद्रीय सूचना आयोग ने 20 दिनों के अंदर सारी जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया है. इस संबंध में पूरी जानकारी मांगने वाले आशुतोष बंसल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिलने में काफी परेशानी हुई. आशुतोष ने महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ी चार्जशीट समेत नाथूराम गोडसे के बयान की भी मांग की थी. उनकी इस याचिका पर जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, संबंधित जानकारी राष्ट्रीय अभिलेखागार ( नेशनल आर्काइव्ज ) को भेज दी गयी है. आप वहां से जानकारी ले लें.

आशुतोष को जब जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने इसकी शिकायत केंद्रीय सूचना आयोग से की. उन्होंने केंद्रीय सूचना आयोग में अपील दायर की. केंद्रीय सूचना आयोग ने इस संबंध में जानकारी देने के लिए कहा, जिस पर दिल्ली पुलिस और भारतीय अभिलेखागार ने कोई आपत्ति नहीं जतायी. उन्होंने कहा, इस घटना को अब 20 साल से ज्यादा हो गया है. आरटीआई कानून के सेक्शन 8(1)(a) के अनुसार इसे अब गोपनीय नहीं रखा जा सकता. इस बयान से किसी विशेष समुदाय के बीच टकराव नहीं होगा. सूचना आयुक्त ने यह भी कहा ‘न ही नाथूराम गोडसे और न ही उनके सिद्धांतों और विचारों को मानने वाला व्यक्ति ही किसी के सिद्धांत से असहमत होने की स्थिति में उसकी हत्या करने की हद तक जा सकता है.’
गौरतलब है कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को कर दी थी. नाथूराम गोडसे के अदालत में दिये गये बयान को लेकर कई तरह के विवाद हैं. सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर नाथूराम गोडसे के बयान को शेयर किया जाता रहा है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel