सुप्रीम कोर्ट ने महिला को 24 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी अनुमति

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की 22 वर्षीय महिला को 24 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति मंगलवार को दे दी है.... प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट ने मुंबई के केईएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की उस रिपोर्ट के आधार पर अपना निर्णय दिया जिसमें कहा गया है कि भ्रूण विकारों से ग्रस्त […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 7, 2017 1:04 PM

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की 22 वर्षीय महिला को 24 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति मंगलवार को दे दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट ने मुंबई के केईएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की उस रिपोर्ट के आधार पर अपना निर्णय दिया जिसमें कहा गया है कि भ्रूण विकारों से ग्रस्त है और अगर गर्भपात नहीं कराया जाता तो मां के जीवन को खतरा हो सकता है.