अनूठे जोड़े ने की समुद्र के अंदर शादी
तिरुवनंतपुरम : अनूठे तरीके से एक दूजे का हाथ थामते हुए भारतीय दूल्हे और स्लोवाकिया की उसकी दुल्हन ने आज कोवलम तट के निकट समुद्र के भीतर शादी की.... महाराष्ट्र के निकिल पवार और यूनिका पोगरन ने छोटे से समारोह में समुद्र के भीतर अंगूठी और खास तौर से बनाई गई सीपियों की माला पहनाकर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 26, 2017 8:06 PM
तिरुवनंतपुरम : अनूठे तरीके से एक दूजे का हाथ थामते हुए भारतीय दूल्हे और स्लोवाकिया की उसकी दुल्हन ने आज कोवलम तट के निकट समुद्र के भीतर शादी की.
...
महाराष्ट्र के निकिल पवार और यूनिका पोगरन ने छोटे से समारोह में समुद्र के भीतर अंगूठी और खास तौर से बनाई गई सीपियों की माला पहनाकर शादी रचाई. घंटे भर का शादी समारोह आज सुबह कोवलम में हुआ. कोवलम का यह तट शादी रचाने वालों के खासा लोकप्रिय हो चला है.
विवाह आयोजित करने वाले बांड सफारी कोवलम के प्रबंध भागीदारों में एक जैकसन ने बताया कि समुद्र के भीतर एक छोटा सा मंडप बनाया गया जिसके भीतर युगल खडे हो सके और रस्में निभा सके। आयोजकों ने दावा किया कि समुद्र के भीतर भारत में यह पहली शादी है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
