[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मेट्रो के चौथे चरण को दिल्ली सरकार से मिली हरी झंडी

मेट्रो के चौथे चरण को दिल्ली सरकार से मिली हरी झंडी

0
मेट्रो के चौथे चरण को दिल्ली सरकार से मिली हरी झंडी

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाकों में मेट्रो सेवाओं के विस्तार तथा हवाई अड्डे तक पहुंच को और आसान बनाने के लिए छह गलियारे वाले चौथे चरण को आज दिल्ली सरकार ने मंजूरी दे दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इस फैसले से भीडभाड और प्रदूषण कम करने में खासी मदद मिलेगी.

एक सौ तीन किलोमीटर लंबे चौथे चरण के पूरा हो जाने के बाद यहां मेट्रो गलियारे की कुल लंबाई 450 किलोमीटर को पार कर जाएगी . इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को जून, 2016 में मंजूरी मिली थी. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोयिा ने कहा कि इस परियोजना पर 50,000 करोड रपये का खर्च आएगा जिसमें राज्य एवं केंद्र आधा आधा खर्च वहन करेंगे. इस परियोजना में 72 स्टेशन बनाये जाएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘अगला अनुमोदन केंद्र सरकार से दिया जाना है. वह मिल जाने के बाद काम शुरु होगा. परियोजना निर्माण कार्य शुरु होने के छह साल बार चालू होगा. ” प्रस्तावित गलियारों में रिठाना-नरेला (21.73 किलोमीटर), इंदरलोक-इंद्रप्रस्थ (12.58 किलोमीटर), तुगलकाबाद-एयरोसिटी (20.20 किलोमीटर), लाजपत नगर-साकेत जी ब्लाक (7.96 किलोमीटर), जनकपुरी (पश्चिम)-आर के आश्रम (28.92 किलोमीटर) और मुकुंदपुर-मौजपुर (12.54 किलोमीटर) शामिल हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel