[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बोले पर्रिकर, मोदीजी की नोटबंदी के बाद कई नेता बन गए भिखारी, एक को तो हार्ट अटैक तक आया

बोले पर्रिकर, मोदीजी की नोटबंदी के बाद कई नेता बन गए भिखारी, एक को तो हार्ट अटैक तक आया

0
बोले पर्रिकर, मोदीजी की नोटबंदी के बाद कई नेता बन गए भिखारी, एक को तो हार्ट अटैक तक आया

पणजी: केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को नोटबंदी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद हो सकता है.पर्रिकर ने पोंडा में एक रैली को संबोधित करते हुए नेताओं पर वार किया और कहा कि 500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद कई नेता भिखारी बन गए हैं.

खबर है कि रक्षा मंत्री शनिवार को पोंडा विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्‍प रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग गोवा को लूटने का कारोबार चला रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गहरी चोट दी है. उनके द्वारा पांच सौ और हजार रुपये का नोट बंद किए जाने की घोषणा के बाद कई राजनेता भिखारी बन गए हैं.

पर्रिकर ने दावा किया कि एक नेता को तो नोटबंदी के बाद दिल का दौरा तक पड़ चुका है लेकिन बाद में उस नेता ने कहना शुरू किया कि हार्ट अटैक का नोटबंदी से कोई लेना-देना नहीं है.

पर्रिकर ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री का पद संभालने के पहले गोवा में एक पुल का तीन बार शिलान्यास हो चुका था, लेकिन वह बन नहीं रहा था. जब मैं गोवा का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने कहा कि यह पुल मैं छह महीने में बना कर दिखाऊंगा हालांकि, लोगों ने उस समय मेरी बातों पर भरोसा नहीं किया था और आज सच सबके सामने है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel