[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पेट्रोल 89 पैसे, डीजल 86 पैसे लीटर महंगा

पेट्रोल 89 पैसे, डीजल 86 पैसे लीटर महंगा

0
पेट्रोल 89 पैसे, डीजल 86 पैसे लीटर महंगा

नयी दिल्ली : तेल कंपनियों ने पेट्रोल का दाम 89 पैसे और डीजल का 86 पैसे प्रति लीटर बढा दिया है. पेट्रोल का दाम सितंबर के बाद छठी बार और डीजल का दाम एक माह में तीसरी बार बढा है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) ने इस वृद्धि की घोषणा की है. नये दाम आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगे. मूल्यवृद्धि में स्थानीय बिक्री कर अथवा वैट अलग से जुडेगा.

दिल्ली में आज मध्यरात्रि से वैट सहित पेट्रोल का दाम 1.17 रुपये बढकर 67.62 रुपये लीटर हो जायेगा. इसी प्रकार डीजल का दाम वैट सहित 1.03 रुपये बढकर 56.41 रुपये लीटर होगा. अब तक डीजल 55.38 रुपये लीटर पर बिक रहा था. इस साल एक सितंबर के बाद पेट्रोल के दाम में यह छठी वृद्धि है. इससे पहले 16 अक्तूबर को इसमें 1.73 रुपये लीटर की वृद्धि की गई थी. आज की वृद्धि सहित एक सितंबर से पेट्रोल का दाम 7.53 रुपये लीटर बढ चुका है. डीजल में पिछले एक माह में यह तीसरी वृद्धि है. इससे पहले 16 अक्तूबर को 2.77 रुपये लीटर दाम बढा था। तीन बार में कुल मिलाकर 3.90 रुपये लीटर की वृद्धि हो चुकी है.

इंडियन ऑयल ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा है, ‘‘पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम के मौजूदा स्तर और रपया-डालर की विनिमय दर में आये उतार-चढाव को देखते हुये दाम बढाना पडा. दाम में संशोधन के साथ वृद्धि प्रभाव को उपभोक्ता तक पहुंचा दिया गया है.’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम और रपया-डालर विनिमय दर पर नजर रखेगी. जब भी जरुरत होगी इस के अनुरुप भविष्य में भी दाम में बदलाव करती रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel