[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बीमारी के कारण चुनावी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर पायीं जयललिता, लगाया गया अंगूठे का निशान

बीमारी के कारण चुनावी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर पायीं जयललिता, लगाया गया अंगूठे का निशान

0
बीमारी के कारण चुनावी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर पायीं जयललिता, लगाया गया अंगूठे का निशान
चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के ‘‘दाएं हाथ में सूजन” आ जाने के कारण 19 नवंबर को तिरुपरनकुंदरम उपचुनाव के लिए उन्होंने अपने पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अंकित किया है. गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
फॉर्म ए और बी में जयललिता को ही पार्टी उम्मीदवार एके बोस को अन्नाद्रमुक के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर अधिकृत करना है, इसलिए इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उनके बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया गया है. जयललिता का फिलहाल चेन्नई के ग्रीम्स मार्ग स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है.
दस्तावेज के अनुसार, ‘‘हस्ताक्षतरकर्ता (जयललिता) का हाल में ट्रैकियोटौमी (श्वासनली) का उपचार हुआ है और उनके दाएं हाथ में सूजन आ गई है ,इसलिए फिलहाल वह हस्ताक्षर करने में अक्षम हैं.” मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में मिनिमल एक्सेस सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पी बालाजी द्वारा अभिप्रमाणित और गवाह के तौर पर अपोलो अस्पताल के डॉ. बाबू के अब्राहम के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज में लिखा है, ‘‘उन्होंने मेरी उपस्थिति में स्वयं अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अंकित किया है.”
बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद जयललिता (68) को 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बाद में बताया कि मुख्यमंत्री संक्रमण की शिकार हो गई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है. सत्तारुढ अन्नाद्रमुक ने बताया था कि जयललिता पूरी तरह ‘‘ठीक” हैं और वह जल्द ही घर लौट आएंगी क्योंकि कई पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए अपने अपने तरीकों से दुआएं मांग रहे हैं.
तिरुपरनकुंदरम से अन्नाद्रमुक के मौजूदा विधायक एसएम सीनीवेल के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. चुनाव आयोग ने हाल में यह घोषणा की थी कि तिरुपरनकुंदरम में उपचुनाव 19 नवंबर को कराया जाएगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel