[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National येदियुरप्पा के बरी होने पर बोले केजरीवाल- जल्द ही सारे भाजपा वालों को मिल जाएगी ”क्लीन चिट”

येदियुरप्पा के बरी होने पर बोले केजरीवाल- जल्द ही सारे भाजपा वालों को मिल जाएगी ”क्लीन चिट”

0
येदियुरप्पा के बरी होने पर बोले केजरीवाल- जल्द ही सारे भाजपा वालों को मिल जाएगी ”क्लीन चिट”

बेंगलुरु : सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज भाजपा नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को 40 करोड़ की घूस लेने के केस में बरी कर दिया है. फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि जल्द ही सारे भाजपा वालों को क्लीन चिट मिल जाएगी….. उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा को बडी राहत देते हुए सीबीआई की एक विशेष अदालत ने आज उन्हें, उनके दो पुत्रों और दामाद को अवैध खनन से जुडे 40 करोड रुपये के दलाली मामले में बरी कर दिया.

खचाखच भरे अदालत कक्ष में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश आर बी धरमागौदेर ने दलाली के मामले में नौ अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया. इस मामले के कारण ही वर्ष 2011 में तत्कालीन लोकायुक्त न्यायमूर्ति संतोष हेगडे ने येदियुरप्पा पर अभियोग लगाया था और उन्हें मुख्यमंत्री पद छोडना पडा था.

सीबीआई ने अक्तूबर 2015 में येदियुरप्पा, उनके पुत्रों बी वाई राघवेन्द्र, बी वाई विजयेन्द्र और दामाद सोहन कुमार, बेल्लारी की एक निजी स्टील कंपनी तथा शिमोगा में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा संचालित एक ट्रस्ट के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में येदियुरप्पा को अक्तूबर 2011 में तीन सप्ताह तक जेल में भी रहना पडा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी.

सीबीआई के आरोपपत्र में आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधडी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. इसके अलावा आरोपियों पर 40 करोड रुपये की दलाली में संलिप्तता का आरोप भी था. इस 40 करोड रुपये में से 20 करोड रुपये की राशि वह थी जिसका कथित तौर पर भुगतान येदियुरप्पा के परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट ने उनके बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान खनन लाइसेंसों सहित अन्य अनुकूलताएं अपने पक्ष में हासिल करने के लिए किया था.

फैसले के तत्काल बाद येदियुरप्पा ने ट्वीट किया ‘‘सत्यमेव जयते. न्याय हुआ. मेरी बात सही साबित हुई.’ भाजपा की राज्य इकाई के इस दिग्गज नेता ने फैसले पर खुशी जताते हुए संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं खुश हूं कि झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप खारिज कर दिए गए.’ इस साल के शुरू में येदियुरप्पा को भाजपा की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को राहत मिली है और उन्हें अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने के लिए ‘‘नई उर्जा’ मिली है. जल्द ही सारे भाजपा वालों को क्लीन चिट मिल जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel