पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला
गुरदासपुर (पंजाब) : पंजाब के डेरा बाबा नानक सेक्टर में एक खेत में संदिग्ध रूप से पाकिस्तान से आया एक गुब्बारा मिला. यह गुब्बारा भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भगताना बोहरवाल में सिमरजीत सिंह की खेत में मिला. सिंह ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया. डेरा बाबा नानक के डीएसपी सुरिन्दर पाल बंसल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 17, 2016 11:55 PM
गुरदासपुर (पंजाब) : पंजाब के डेरा बाबा नानक सेक्टर में एक खेत में संदिग्ध रूप से पाकिस्तान से आया एक गुब्बारा मिला. यह गुब्बारा भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भगताना बोहरवाल में सिमरजीत सिंह की खेत में मिला. सिंह ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया. डेरा बाबा नानक के डीएसपी सुरिन्दर पाल बंसल और एसएचओ जरनैल सिंह की अगुवाई में पुलिस की एक टीम खेत में गई और इस गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया.
...
पुलिस ने कहा कि इस गुब्बारे के साथ एक पर्ची पाई गई जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिकों के नाम और तीन मोबाइल नंबर लिखे थे. पुलिस को संदेह है कि हो सकता है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान के मादक पदार्थ तस्करों द्वारा भारतीय तस्करों के लिए भेजा गया हो. हालांकि पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
