भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से 17 लोगों की मौत, कई घायल
भुवनेश्वर : इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में आज शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी है. साथ ही कई लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने की भी खबर है. इधर आग लगने की खबर के बाद फौरन दमकल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 17, 2016 9:59 PM
भुवनेश्वर : इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में आज शाम अचानक आग लग गयी. आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी है. साथ ही कई लोगों के गंभीर रूप से झुलस जाने की भी खबर है. इधर आग लगने की खबर के बाद फौरन दमकल की 24 गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी.
...
Fire broke out in ICU ward of Institute of Medical Sciences & Sum Hospital, Bhubaneswar. 5 fire tenders at the spot. Fire fighting ops on. pic.twitter.com/BrBAeWJcVx
— ANI (@ANI) October 17, 2016
खबर मिल रही है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी और बताया जा रहा है अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई. टीवी रिपोर्ट के अनुसार अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि बचाव कार्य तेजी से की जा रही है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
