नवजोत कौर सिद्धू ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

चंडीगढ़ : पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.... भाजपा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 8, 2016 7:53 PM

चंडीगढ़ : पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोडने और ‘आवाज-ए-पंजाब’ नाम का एक मोर्चा बना लेने के बाद उनकी पत्नी का इस्तीफा तय माना जा रहा था. इससे पहले, दिन मेें नवजोत कौर ने अपना एक पंक्ति का इस्तीफा यहां पंजाब भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष को भेजा था