[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सेना ने सरकार को सौंपा, जारी करने को लेकर PMO लेगा अंतिम फैसला

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सेना ने सरकार को सौंपा, जारी करने को लेकर PMO लेगा अंतिम फैसला

0
सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सेना ने सरकार को सौंपा, जारी करने को लेकर PMO लेगा अंतिम फैसला

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमलों के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीएस) की आज अध्यक्षता की. सूत्रों ने बताया कि बैठक में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ साथ आंतरिक इलाकों में हालात के बारे में जानकारी दी गई. नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ठिकानों पर 28 एवं 29 सितंबर की दरम्यानी रात को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ गया है. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी एवं गोलाबारी बढा दी है.

वहीं दूसरी ओर, खबर है कि सेना ने सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सौंप दिया है. अब यह सरकार के ऊपर है कि इसे सार्वजनिक किया जाए या नहीं. सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान लगातार इस प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर रहा है. देश के भीतर भी कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों पर विश्‍वास नहीं कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इसका सबूत सामने लाया जाए. ऐसे में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो रक्षा मंत्रालय को सौंप दी है.

खबर है कि आज की सीसीएस की बैठक में इस वीडियो को लेकर भी चर्चा होनी थी. सेना चाहती है कि सरकार इस वीडियो को सार्वजनिक करे ताकि सवाल उठाने वालों को इसका जवाब मिल जाए कि सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना की ओर से किया गया.

सबूत पर महाभारत


भाजपा आखिर परेशान और भयभीत क्यों हैं

केजरीवाल ने भाजपा की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है. केजरीवाल ने कहा कि मैंने केवल यह कहा था कि पाकिस्तान विश्व में दुष्प्रचार कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया यह फैला रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ नहीं. मैंने प्रधानमंत्री से केवल अपील की थी कि पाक को एक कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए. यदि मैंने कहा कि हमें पाक के दुष्प्रचार का जवाब देना होगा, तो भाजपा इतना परेशान और भयभीत क्यों है? हम सभी को पाक के दुष्प्रचार का जवाब देना होगा. हम सभी चाहे जिस भी पार्टी से हों.

केजरीवाल सेना पर विश्वास करते हैं या नहीं

सर्जिकल स्ट्राइक पर सीएम अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि वह भारतीय सेना पर विश्वास करते हैं या पाकिस्तान के ‘दुष्प्रचार’ पर. उन्होंने कहा कि केजरीवाल आप पाकिस्तानी अखबार की सुर्खियों में हैं. ऐसे समय में जब पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है, तो एक मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ कहा, जिससे पाक मीडिया और लोगों को भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करने का मौका मिल गया. इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता. ऐसा कुछ नहीं कहा जाना चाहिए, जिससे हमारी सेना का मनोबल गिरे.

कांग्रेस नेता निरुपम को सेना की कार्रवाई पर संदेह

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं कार्रवाई ‘फर्जी’ तो नहीं थी. निरुपम ने ट्वीट किया, ‘हर भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ लक्षित हमले चाहता है, लेकिन फर्जी नहीं जैसा कि भाजपा ने केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया. राष्ट्रीय हित के बजाय राजनीति.’ हालांकि, कांग्रेस ने निरुपम के बयान से खुद को अलग कर लिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel