[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कश्मीर को केवल सुरक्षा के पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए: महबूबा

कश्मीर को केवल सुरक्षा के पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए: महबूबा

0

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि कश्मीर मुद्दे को केवल सुरक्षा के पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए। महबूबा ने देश के राजनीतिक नेतृत्व का आह्वान किया कि वह राज्य की शांति में योगदान दे और लोगों के दुख दर्द को समझे.महबूबा ने गंदेरबल जिले के पीडीपी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके आत्मसम्मान को कम करके आंका जा रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे को केवल सुरक्षा के पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए और देश के राजनीतिक नेतृत्व को जम्मू कश्मीर की शांति में योगदान करना चाहिए तथा उसके लोगों के दुख दर्द को समझना चाहिए।” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीडीपी राज्य के समक्ष मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने का अपना प्रयास जारी रखेगी. महबूबा ने पाकिस्तान से कहा कि वह क्षेत्र में शांति एवं सुलह की प्रक्रिया को बहाल करने के लिए ठोस विश्वास बहाली कदम उठाये जिससे लोगों का दुख समाप्त हो सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel