[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील पहुंचे अस्पताल

जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील पहुंचे अस्पताल

0
जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील पहुंचे अस्पताल

चेन्नई : अन्नाद्रमुक प्रमुख जे. जयललिता स्वस्थ हैं. इसकी जानकारी पार्टी की ओर से दी गई है. अन्नाद्रमुक ने अस्पताल में भर्ती पार्टी प्रमुख जयललिता के स्वस्थ की जानकारी देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और ब्रिटेन से एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए पहुंचा है.

वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री पी वालारामती ने कहा, ‘‘अम्मा (जयललिता) को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार आराम की जरुरत है और वह स्वस्थ होकर लौटेंगी.’ उन्होंने कहा कि जयललिता अपना आधिकारिक कामकाज कर रही हैं. उन्होंने रेखांकित किया कि जयललिता ने अस्पताल में रहने के दौरान इस महीने के निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी की.

वालारामती ने कहा, ‘‘कुछ ईर्ष्यालु लोग अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत अभियान चला रहे हैं.’ इस बीच, बताया जाता है कि ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील मुख्यमंत्री की जांच के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे. जयललिता अपोलो अस्पताल में ही भर्ती हैं. उन्हें बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है.

आपको बता दें कि जयललिता के समर्थकों ने उनकी तस्वीर जारी करने की मांग की थी जिसके बाद पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel