[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National एसीबी ने आप नेता कपिल मिश्रा को जांच में शामिल होने को कहा

एसीबी ने आप नेता कपिल मिश्रा को जांच में शामिल होने को कहा

0
एसीबी ने आप नेता कपिल मिश्रा को जांच में शामिल होने को कहा

नयी दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पानी के टैंकर के कथित घोटाले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा से मामले की जांच में शामिल होने को कहा है.एसीबी ने इस साल जून में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को आरोपी बनाते हुए 400 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में मामला दर्ज किया था.एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख कपिल मिश्रा को पत्र भेज कर उनसे जांच में शामिल होने को कहा है क्योंकि वह मामले में एक शिकायतकर्ता हैं.’ मिश्रा ने इसे लेकर ट्विटर पर लिखा कि उन्हें एसीबी से एक ‘‘प्रेम पत्र’ मिला है.एसीबी को ‘घोटाले’ के संबंध में दो शिकायतें मिली हैं. इनमें से एक मिश्रा और दूसरी भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने दायर की थी.

एसीबी ने इससे पहले घोटाले के संबंध में गत चार जुलाई को मिश्रा से पूछताछ की थी. मिश्रा ने कहा कि वह जांच एजेंसी द्वारा मांगे गए सभी ब्यौरे पहले ही पेश कर चुके हैं. एसीबी ने 22 सितंबर को उन्हें पत्र भेजा था जिसके जवाब में मिश्रा ने कहा, ‘‘जिस दिन एसीबी के सात अधिकारियों ने मुझसे एक आरोपी की तरह कई घंटे पूछताछ की थी, उस दिन मैंने मौखिक और लिखित तौर पर उनके सभी सवालों के जवाब दे दिए थे.’ जल मंत्री ने कहा कि एक शिकायतकर्ता केरूप में उन्हें एसीबी के इरादे पर ‘‘संदेह’ है जिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का ‘‘दबाव’ है.

उन्होंने कहा, ‘‘तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है. लेकिन इसमें शीला दीक्षित का नाम आरोपी के तौर पर साफ तौर पर दर्ज है. लेकिन बार-बार अरविंद केजरीवाल के बारे में सवाल किए जाते हैं.’ मिश्रा ने कहा अगर एसीबी ने शीला दीक्षित को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के कई ‘‘काले राज’ और ‘‘धोखाधड़ी’ का पर्दाफाश हो जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel