[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तनाव के बीच नवंबर में पाकिस्तान जा सकते हैं पीएम मोदी

तनाव के बीच नवंबर में पाकिस्तान जा सकते हैं पीएम मोदी

0
तनाव के बीच नवंबर में पाकिस्तान जा सकते हैं पीएम मोदी

नयी दिल्ली/कराची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में भाग ले सकते हैं, मंगलवार को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले की प्रकाशित टिप्पणियों से इस प्रकार के संकेत मिले हैं. दरअसल नवंबर में पाकिस्तान में होने वाले दक्षेस सम्मेलन में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गौतम बम्बावाले ने कहा कि प्रधानमंत्री दक्षेस शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद यात्रा को लेकर आशान्वित हैं, हालांकि बम्बावाले ने जोर देकर ये भी कहा कि ये यह आज की स्थिति है और उन्हें नहीं पता कि आने वाले दिनों में क्या होगा.

एक प्रमुख समाचार पत्र ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले के हवाले से मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षेस शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद की यात्रा को लेकर आशांवित हैं. यह बयान भारत सरकार को असहज स्थिति में डाल सकता है. यह टिप्पणी द्विपक्षीय संबंधों में आयी नई खटास के बीच आयी है. भारत सरकार के सूत्रों ने इस बयान को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि नवंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के शामिल होने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा, ‘‘ इस प्रकृति के निर्णय और घोषणाएं इतने पहले नहीं होती हैं. ” बम्बावाले कल ‘कराची काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र में बोल रहे थे. डॉन न्यूज ने उनके हवाले से कहा, ‘‘मैं भविष्य के बारे में नहीं कह सकता लेकिन आज की स्थिति में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल नवंबर में दक्षेस शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद की यात्रा को लेकर आशान्वित हैं.” उनकी इस टिप्पणी से हलचल पैदा हो गयी क्योंकि आतंकवाद और कश्मीर की स्थिति को लेकर हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच तीखा वाकयुद्ध हुआ है. भारत ने जहां पाकिस्तान पर सीमा पार से आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है वहीं पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय रुप देने का प्रयास कर रहा है और उसने नई दिल्ली पर मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ही चीन में समूह-20 शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला और कहा कि दक्षिण एशिया में एकमात्र देश ‘‘आतंक के एजेंट” का प्रसार कर रहा है. उन्होंने मांग की कि जो आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कृत करने के बदले प्रतिबंधित और अलग थलग किया जाना चाहिए. डॉन न्यूज के अनुसार बम्बावाले ने कहा कि हालांकि दोनों देशों के बीच काफी तनाव है, लेकिन संचालनात्मक स्तर पर संपर्क रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel