हिमाचल प्रदेश में आए मामूली तीव्रता के दो भूकंप
नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में आज मामूली तीव्रता के दो भूकंप आए जिनका केंद्र कुल्लू क्षेत्र में था. दोनों भूकंप के बीच का अंतराल करीब 20 मिनट था.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 6 बज कर 44 मिनट पर 10 किमी की गहराई पर आया जिसकी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
August 27, 2016 9:09 AM
नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में आज मामूली तीव्रता के दो भूकंप आए जिनका केंद्र कुल्लू क्षेत्र में था. दोनों भूकंप के बीच का अंतराल करीब 20 मिनट था.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 6 बज कर 44 मिनट पर 10 किमी की गहराई पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई.
...
दूसरा भूकंप कुछ देर बाद सात बज कर पांच मिनट पर 10 किमी की ही गहराई पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी.राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि दोनों भूकंप का केंद्र कुल्लू में था.इनसे जान माल के किसी नुकसान की तत्काल कोई खबरें नहीं हैं.उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की हिमालयी पट्टी को दुनिया भर में भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
