विवादित बयान ट्‌वीट कर परेशानी में पड़ी कांग्रेस

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. इस अवसर पर आज सुबह उन्हें श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण आज उन्हें श्रद्धांजलि देने समाधि स्थल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 20, 2016 11:46 AM

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. इस अवसर पर आज सुबह उन्हें श्रद्धांजलि देने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण आज उन्हें श्रद्धांजलि देने समाधि स्थल नहीं जा पायीं. कल ही सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्‌वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी.इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिव्यांगों के बीच स्कूटर का वितरण किया.

वहीं इस मौके पर बंगाल कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी के विवादित बयान को ट्‌वीट किये जाने की भी चर्चा हुई. हालांकि बाद में इस ट्‌वीट को हटा दिया गया. गौरतलब है कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी उसके बाद हुए सिख दंगों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव गांधी ने कहा था-जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है.’