[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सिद्धू ने नहीं रखी कोई शर्त, पार्टी में आए ना आएं उनका सम्मान करते रहेंगे : केजरीवाल

सिद्धू ने नहीं रखी कोई शर्त, पार्टी में आए ना आएं उनका सम्मान करते रहेंगे : केजरीवाल

0
सिद्धू ने नहीं रखी कोई शर्त, पार्टी में आए ना आएं उनका सम्मान करते रहेंगे : केजरीवाल

नयी दिल्ली : भाजपा से इस्‍तीफा दे चुके क्रिकेटर से राजनेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब में मुख्‍यमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने के विवाद को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया. कई दिनों से लगाई जा रही अटकलों के बीच केजरीवाल ने आज कहा कि सिद्धू ने पार्टी में आने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है. केजरीवाल ने कहा कि वे सिद्धू का काफी सम्मान करते हैं और वे पार्टी में आये या ना आये उनका सम्मान करते रहेंगे. भाजपा छोड़ने के बाद सिद्धू के कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें लगाइ जा रही हैं. अभीतक किसी भी ओर से स्पष्‍ट संकेत नहीं मिले हैं. पिछले दिनों खबर आई कि सिद्धू ‘आप’ में शामिल होने के लिए कई शर्तें रख रहे हैं, जिनमें उनके और उनकी पत्नी दोनों के लिए सीट की मांग भी शामिल है.

करीब महीने भर पहले बीजेपी छोड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में सीएम कैंडिडेट बनाए जाने की मांग की है, लेकिन पार्टी के नेता सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि नवजोत सिंह सिद्धू के ‘आप’ में शामिल होने को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं. इस पर मेरा कर्तव्य है कि हम अपनी बात सामने रखें. इस क्रिकेट लीजेंड के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है.

उन्होंने आगे लिखा कि वह पिछले हफ्ते मुझसे मिले थे, लेकिन उन्होंने शर्त जैसी कोई बात नहीं रखी. उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए. हमें उनकी भावनाओं को सम्मान करना चाहिए. कांग्रेस सिद्धू या उनकी पत्नी को अमृतसर की लोकसभा सीट भी दे सकती है. सिद्धू इसी सीट से बीजेपी के सांसद हुआ करते थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट, अरुण जेटली को यहां से खड़ा किया और इसी को लेकर सिद्धू की पार्टी से तल्खी पैदा हुई, हालांकि जेटली को कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरा दिया था. अमरिंदर अब राज्य कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हैं, तो ऐसे में चुनाव जीतने पर उन्हें यह सीट छोड़नी होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel