[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मान के खिलाफ लिखा गया पत्र, कमिटी के सामने पेशी आज

मान के खिलाफ लिखा गया पत्र, कमिटी के सामने पेशी आज

0
मान के खिलाफ लिखा गया पत्र, कमिटी के सामने पेशी आज

नयी दिल्ली : संसद परिसर के अंदर का वीडियो शूट करके विवादों में फंसे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को तीन सांसदों ने रिहैब सेंटर भेजने के लिए स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है. इन सांसदों में आप से निलंबित सांसद हरिंदर खालसा, अकाली दल के प्रेमसिंह चंदूमाजरा और भाजपा के महेश गिरि भी शामिल हैं, इन्होंने दावा किया था कि मान संसद की बैठकों में शराब पीकर आते हैं. स्पीकर महाजन को पत्र लिख कर नशा छुड़ाने के लिए भगवंत मान को रिहैब सेंटर भेजने को जरूरी बताया गया है. आप के प्रवक्ता आशुतोष ने सांसदों पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर किसी को रिहैब सेंटर भेजना है, तो पीएम मोदी को भेजना चाहिए.

मान से नाराज लोकसभा की कमिटी
संसद वीडियोग्राफी मामले को लेकर जांच के लिए गठित लोकसभा की कमिटी भी भगवंत मान से नाराज है. इस मामले में बगावती तेवर अपनानेवाले मान बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने सुरक्षा का उल्लंघन नहीं किया. इस पर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह विरोधाभासी है, क्योंकि मान अपने कृत्य के लिए स्पीकर सुमित्रा महाजन से बिना शर्त माफी मांग चुके हैं.

कमिटी के सामने मान की पेशी आज
भाजपा सांसद किरीट सोमैया की अध्यक्षता में समिति ने मान से डेढ़ घंटे पूछताछ की थी. मान ने कहा कि उन्होंने संसद परिसर की सुरक्षा का कोई उल्लंघन नहीं किया है. समिति के एक सदस्य सांसद ने कहा कि एक तरह से उन्हें पछतावा नहीं है. उन्होंने और समय मांगा और कहा कि वह पेश नहीं हो सकते. हमने अब उन्हें तीन अगस्त को बुलाया है.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel