[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नोएडा में जिम ट्रेनर ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

नोएडा में जिम ट्रेनर ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

0
नोएडा में जिम ट्रेनर ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

नोएडा : नोएडा में एक चौका देने वाली घटना में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से गोद दिया. सेक्टर 73 में जिम ट्रेनर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से करीब 32 बार हमले किये. प्रेमिका की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्रेमी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 1 साल से प्रेमी-प्रेमिका लिव इन में रह रहे थे. प्रेमिका पिछले 6 महीने से प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी. लड़का शादी की बात को लगातार टाल रहा था लेकिन बुधवार रात बात अचानक बिगड़ गई.

शादी की बात पर दोनों की नोकझोंक इस स्तर तक पहुंच गई कि प्रेमी ने सब्जी काटने वाली चाकू से प्रेमिका पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती गाजियाबाद के रहने वाले हैं. युवती नोएडा में सेक्टर-73 की रहने वाली है. युवक गाजियाबाद में जिम संचालित करता है. युवती एक निजी कंपनी में काम करती है. युवती को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया. युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel