श्रीनगर :आतंकी बुरहान वानी को मार गिराये जाने के बाद जम्मू कश्मीर में अभी भी हालात स्थिर नहीं है. हालात पर चर्चा के लिए आज कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के तनावपूर्ण माहौल पर चर्चा हुई. जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा, सरकार राज्य के हालात पर नजर रख रही है.
Govt is looking into incidents where there has been disproportionate use of force-Naeem Akhtar,J&K Govt spokesperson pic.twitter.com/IJzViuliEw
— ANI (@ANI) July 10, 2016
चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने कैबिनेट ने हालात की जानकारी दी है और यह कोशिश की जा रही है कि कहां जान माल का नुकसान ना हो. हिज्बुल मुजाहिदीन बुरहन वानी के मारे जाने के बाद अभी भी कई इलाकों में कर्फ्यू और झड़प जारी है. इन झड़पों में 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. जबकि 17 लोगों के मौत की भी खबर आ रही है. इन आकड़ों में सेना के जवान भी शामिल हैं.
But if Pakistan continues to do such things, then Govt has to think about its own policy: Venkaiah Naidu, Union Min pic.twitter.com/KG64dGOnvA
— ANI (@ANI) July 10, 2016
