[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुडुचेरी : किरण बेदी ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई

पुडुचेरी : किरण बेदी ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई

0
पुडुचेरी : किरण बेदी ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई

पुडुचेरी : पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुडुचेरी को स्वच्छ और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत केंद्रशासित प्रदेश की उपराज्यपाल किरण बेदी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई कार्य किया. मास्क, दस्ताने और पीले रंग की टोपी पहन कर लाल बहादुर शास्त्री पथ और गिंगी सलाई में नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने कचरा हटाया.

उन्होंने कहा, ‘‘हर रविवार को नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर मैं कचरा हटाने के अभियान में हिस्सा लूंगी क्योंकि मेरा इरादा यह सुनिश्चित करना है कि पुडुचेरी एक स्वच्छ शहर बने। पुलिस और नगर निगम कर्मचारी बहुत महत्वपूर्ण वर्ग हैं और इन दोनों वर्गों से जुडे हुए लोगों की बेहतरी का ध्यान रखा जाना चाहिए।” बेदी ने कहा कि वह लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा नहीं कर रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में चाहती हूं कि पुडुचेरी एक स्वच्छ शहर बने।” सचिव, उपराज्यपाल और राज निवास से जुडे अधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बेदी के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किये गये अपने वादे के अनुसार बेदी ने इन दोनों स्थानों पर जाने के लिए अपने पायलट या एस्कार्ट वाहन में सायरन के इस्तेमाल से परहेज किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel