[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अखलाक के घर से मिला मांस था बीफ : मथुरा लैब फॉरेन्सिक रिपोर्ट

अखलाक के घर से मिला मांस था बीफ : मथुरा लैब फॉरेन्सिक रिपोर्ट

0
अखलाक के घर से मिला मांस था बीफ : मथुरा लैब फॉरेन्सिक रिपोर्ट

नोएडा : दादरी में कथित तौर पर भीड के पीटे जाने से एक व्यक्ति की जान जाने के मामले में आज उस समय एक नया मोड आया गया जब मथुरा स्थित एक फॉरेन्सिक लैब की रिपोर्ट में कहा गया कि मृतक के मकान से मिला मांस गौ मांस था.आठ माह पहले हुई इस घटना के बाद असहिष्णुता को लेकर बहस छिड गयी थी.मथुरा लैब की रिपोर्ट उस प्राथमिक रिपोर्ट से उलट है जो उत्तर प्रदेश के पशु चिकित्सा विभाग ने जांच के बाद दी थी। उप्र के पशु चिकित्सा विभाग की प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले साल 28 सितंबर की रात दादरी में 52 वर्षीय मोहम्मद अखलाक को जिस मांस की वजह से भीड ने कथित तौर पर पीट पीट कर मार डाला था वह बकरे का मांस था.

आज एक वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा सेवा (पशुपालन) विश्वविद्यालय की फॉरेन्सिक लैब की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दादरी में मारे गए व्यक्ति के घर से मिला मांस गौ मांस था.इसमे कहा गया है कि नमूने की फॉरेन्सिक जांच के रसायनिक विश्लेषण के आधार पर पता चलता है कि यह मांस गाय या गौवंश का था.

अधिकारी ने बताया कि यह रिपोर्ट नोयडा पुलिस के पास भेजी गई और एक सीलबंद लिफाफे में रख कर इसे फास्ट ट्रैक अदालत को सौंप दिया गया.रिपोर्ट में पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि पुलिस ने पूर्व में बताया था कि जिस मांस के नमूने की जांच की गई वह गौ मांस नहीं था बल्कि वह बकरे का मांस था. रिपोर्ट के अनुसार, नमूने को बाद में ‘अंतिम निष्कर्ष’ के लिए मथुरा स्थित फॉरेन्सिक लैब भेजा गया था

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel