[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National छत्तीसगढ में मुठभेड, दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ में मुठभेड, दो नक्सली ढेर

0
छत्तीसगढ में मुठभेड, दो नक्सली ढेर

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ देर रात हुई मुठभेड में एक महिला समेत दो नक्सली मारे गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच गंगालूर थाना क्षेत्र के कोटर केरेनार जंगल में कल देर रात दो बजकर 50 मिनट पर मुठभेड हुई. अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 85वीं बटालियन और सीआरपीएफ की विशिष्ठ इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 204वीं बटालियन ने गंगालूर पुलिस के साथ मिलकर कल रात यहां एक साझा अभियान शुरु किया.

सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने उन पर देर रात गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद ही सुरक्षा बलों में उन पर जवाबी कार्रवाई की जिससे नक्सली वहां से भागने को मजबूर हो गए. उन्होंने बताया कि मौके से ‘यूनिफार्म’ में एक महिला समेत दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. घटनास्थल से दो देशी हथियार और रोजमर्रा की जरुरत का सामान भी बरामद किया गया है. अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel