[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National साध्वी प्रज्ञा सिंह ”सिंहस्थ कुंभ” में डुबकी लगाने के लिए हुई रवाना कहा- निर्दोष हूं और रहूंगी

साध्वी प्रज्ञा सिंह ”सिंहस्थ कुंभ” में डुबकी लगाने के लिए हुई रवाना कहा- निर्दोष हूं और रहूंगी

0
साध्वी प्रज्ञा सिंह ”सिंहस्थ कुंभ” में डुबकी लगाने के लिए हुई रवाना कहा- निर्दोष हूं और रहूंगी

भोपाल : सिंहस्थ कुंभ में स्नान की हठ पर अड़ीं साध्वी प्रज्ञा सिंह की आखिरकार जीत हुई और वह आज उज्जैन के लिए रवाना हो गईं. उनकी तबीयत काफी खराब दिख रही है. उज्जैन जाने के क्रम में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक साध्‍वी की जिद नहीं थी य‍ह संकल्प था जिसे पूरा करना था. उन्होंने कहा कि सरकार मजबूर थी लेकिन मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है.

महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाकों के संबंध में जब उनसे पत्रकार ने पूछा तो प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं निर्दोष थी निर्दोष हूं और निर्दोष रहूंगी. आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने कुंभ में जाने के लिए जेल में ही अनशन शुरू किया था जिसके बाद सरकार को झुकना पड़ा और उन्हें ऐसा करने के लिए इजाजत देनी पड़ी. मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए से क्लीन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने सिंहस्थ कुंभ में जाने की इजाजत दी है. हालांकि इसके बाद भी जेल प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा बल न होने का रोना रोया था.

एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबूलेंस और एक डॉक्टर भी है साथ

बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा के उज्जैन जाने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उनके साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबूलेंस और एक डॉक्टर को भी उज्जैन भेजा जा रहा है. उज्जैन में वह स्नान और पूजा के बाद व्रत तोड़ेंगी. वह उज्जैन में अपने गुरु से भी मुलाकात करेंगी. शाम तक उन्हें भोपाल वापस लाया जाएगा.

साध्वी का अनशन

उज्जैन कुंभ में स्नान करने की इच्छा को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें 21 मई तक सिंहस्थ में स्नान करने की अनुमति नहीं दी गई तो जेल में आमरण अनशन शुरू कर देंगी. साध्वी ने सोमवार सुबह से जेल में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी थी जिसका असर बाद में सरकार पर पड़ा.

मालेगांव मामले में थी मुख्य आरोपी

गौरतलब है कि 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाकों में महाराष्ट्र एटीएस की ओर से साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी बनाया था. हालांकि बाद में इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गई जिसके बाद उन्हें राहत मिली थी. एनआईए ने इस मामले में साध्वी के खिलाफ कोई सबूत न होने की बात कहते हुए उन्हें पिछले दिनों ही क्लीन चिट दे दी. एनआईए की क्लीन चिट के बाद मुंबई के स्पेशल एनआईए कोर्ट ने साध्वी को आरोप मुक्त कर दिया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel