[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत सरकार के आदेश पर X ने 8000 अकाउंट्स को किया ब्लॉक

भारत सरकार के आदेश पर X ने 8000 अकाउंट्स को किया ब्लॉक

0
भारत सरकार के आदेश पर X ने 8000 अकाउंट्स को किया ब्लॉक
8000 एक्स अकाउंट ब्लॉक किये गये.

8000 X Accounts Blocked: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बात भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया साइट एक्स ने 8,000 अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. इन अकाउंट्स से भारत विरोधी दुष्प्रचार किये जा रहे थे. इसके बाद भारत सरकार ने ट्विटर को पत्र लिखकर उन अकाउंट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा. एक्स ने अपने एक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. एक्स ने कहा है कि ब्लॉक किये गये सभी अकाउंट्स अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थानों के हैं और जाने-माने एक्स यूजर्स हैं. हालांकि, उसने साथ ही कहा है कि वह भारत सरकार के इस रुख से सहमत नहीं है.

भारत सरकार के आदेश पर ब्लॉक किये गये एक्स अकाउंट्स

एक्स ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा है कि भारत सरकार के आदेश पर सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) ने 8000 अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है. भारत सरकार ने उसे आदेश दिया है कि भारत के खिलाफ सोशल मीडिया साइट पर दुष्प्रचार कर रहे अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया जाये. सरकार ने कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जायेगा और उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है.

एक्स ने ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स हैंडल पर लिखी ये बात

एक्स ने अपने ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स हैंडल से कहा है कि वह भारत सरकार के इस रुख से सहमत नहीं है, लेकिन सरकार का आदेश मिलने के बाद उन 8,000 अकाउंट्स को सिर्फ भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. एक्स ने उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक्स ने कहा है कि अधिकतर मामलों में भारत सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस अकाउंट से किये गये पोस्ट की वजह से भारत के स्थानीय नियमों का उल्लंघन हुआ है.

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तानी हमलों के बीच सीडीएस और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर रहे राजनाथ सिंह

पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल से हुए हमले, भारत किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार – रक्षा मंत्रालय

एक्टिव हुए अमित शाह, पाकिस्तान के 2 नाकाम हमलों के बाद की हाई लेवल मीटिंग

Previous article एस-400, एल-70 सहित सभी एयर डिफेंस सिस्टम कर रहे भारत की निगहबानी, पाकिस्तान का हमला हुआ बेअसर
Next article Giridih News: पिटाई से टुंडी के चालक के मौत मामले में एएसआइ समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel