विशाखापट्टनम : बायोमैक्स फ्यूल लिमिटेड बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम के दुवड़ स्थित बायोमैक्स फ्यूल लिमिटेड बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग लगने की खबर है. यहां रखें 12 फ्यूल टैंक आग में जलकर राख हो गए है. 40 दमकल घटनास्थल पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं हैं. इस आग को बुझाने में नेवी की टीम भी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 27, 2016 9:37 AM

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम के दुवड़ स्थित बायोमैक्स फ्यूल लिमिटेड बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग लगने की खबर है. यहां रखें 12 फ्यूल टैंक आग में जलकर राख हो गए है. 40 दमकल घटनास्थल पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं हैं. इस आग को बुझाने में नेवी की टीम भी बुलाई गई है. अभी भी कुछ टैंको के आग बुझाने का कार्य प्रगति पर है.

भारतीय नेवी कमांडर ने इस संबंध में बताया कि दमकल की गाडि़यों मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है. कल शाम में लगी इस आग को बुझाने के लिए बीती रात नेवी की टीम को लगाया गया.