विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम के दुवड़ स्थित बायोमैक्स फ्यूल लिमिटेड बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग लगने की खबर है. यहां रखें 12 फ्यूल टैंक आग में जलकर राख हो गए है. 40 दमकल घटनास्थल पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं हैं. इस आग को बुझाने में नेवी की टीम भी बुलाई गई है. अभी भी कुछ टैंको के आग बुझाने का कार्य प्रगति पर है.
Indian Navy here since last night, have deployed 15 fire tenders: Rajesh Shetty,Navy on Biomax Fuels Ltd fire(Vizag) pic.twitter.com/STEx86wsRD
— ANI (@ANI) April 27, 2016
भारतीय नेवी कमांडर ने इस संबंध में बताया कि दमकल की गाडि़यों मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है. कल शाम में लगी इस आग को बुझाने के लिए बीती रात नेवी की टीम को लगाया गया.
