त्रियंबकेश्वर मंदिर पहुंची तृप्ति देसाई, पहले रोका गया फिर करने दी गई पूजा

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता और भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई ने आज नासिक के त्रियंबकेश्वर मंदिर में पूजा की. तृप्ति देसाई के साथ उनकी साथी महिलायें भी यहां पूजा करने पहुंची. मंदिर प्रशासन ने पहले तो तृप्ति देसाई को मंदिर के भीतरी हिस्से में जाने से रोक दिया, लेकिन बाद में उन्हें इसकी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 22, 2016 9:41 AM

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता और भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई ने आज नासिक के त्रियंबकेश्वर मंदिर में पूजा की. तृप्ति देसाई के साथ उनकी साथी महिलायें भी यहां पूजा करने पहुंची. मंदिर प्रशासन ने पहले तो तृप्ति देसाई को मंदिर के भीतरी हिस्से में जाने से रोक दिया, लेकिन बाद में उन्हें इसकी इजाजत दे दी. भीतरी हिस्से में प्रवेश के बाद तृप्ति देसाई ने अपने साथी सदस्यों के साथ त्रियंबकेश्वर मंदिर में पूरे रीति रिजाव के साथ पूजा-अर्चना की.

पूजा करने के बाद तृप्ति देसाई ने कहा कि जिस प्रकार त्रियंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को भीतरी हिस्से में प्रवेश करने की इजाजात दी उसी प्रकार देश के सभी मंदिरों में महिलाओं को यह हक मिलना चाहिए. देश के हर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश करके पूजा करने की इजाजत देनी चाहिए.

देसाई ने कहा कि मैं इस मुहिम को देशव्यापी बनाने वाली हूं इसी सिलसिले में मैं अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करूंगी.