[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिले डॉक्टर के दोस्त परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिले डॉक्टर के दोस्त परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

0
मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिले डॉक्टर के दोस्त परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

नयी दिल्ली : डॉक्टरपंकज नारंग के दोस्तों और पडोसियों ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनके परिवार के लिए सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया. गौरतलब है कि चिकित्सक पंकज नारंग की पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. बैठक के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग से कहा जिसके लिए वह तुरंत सहमत हो गये.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर नारंग के दोस्त और पडोसियों ने आज मुझसे मुलाकात की और परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने और इलाके में पुलिस गश्ती का आग्रह किया.’ उन्होंने लिखा है, ‘‘मैंने उपराज्यपाल से कहा, वह इसके लिए तुरंत राजी हो गये. परिवार अभी सदमे में है. इसलिए उन्होंने मुझे कुछ दिनों के बाद परिवार से मिलने के लिए जाने की भी सलाह दी. ‘
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि मसले की जानकारी पुलिस को दी गयी, जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को कल डॉक्टर नारंग के आवास के बाहर तैनात किया गया. बुधवार रात में विकासपुरी इलाके में 40 वर्षीय दंत चिकित्सक की उसके आवास के बाहर करीब 12 लोगों के एक समूह ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद चार किशोरों और एक अधेड महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel