J&K : करगिल सेक्टर में हिमस्खलन, एक जवान लापता

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के करगिल सेक्टर में आज भूकंप के हल्के झटकों के बाद आर्मी पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आजानेके कारण एक जवान के लापता होनेकी खबर है. जबकि एक अन्य जवान को बचा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों जवान सर्विलांस पर निकले थे. लापता जवान की तलाश जारी है.इसकेसाथ ही […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 19, 2016 10:17 PM

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के करगिल सेक्टर में आज भूकंप के हल्के झटकों के बाद आर्मी पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आजानेके कारण एक जवान के लापता होनेकी खबर है. जबकि एक अन्य जवान को बचा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों जवान सर्विलांस पर निकले थे. लापता जवान की तलाश जारी है.इसकेसाथ ही मौके पर बचाववराहत का कार्य भी जारी है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर आर्मी के दो जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे. तभी भूकंप के झटके महसूस किए और फिर हिस्‍खलन हुआ. घटना केतुरंत बादआर्मी ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिसके बाद एक जवान को सुरक्षि‍त निकाल लिया गया. वहीं दूसरे जवान को ढूंढ़ने की कवायद जारी है.

गौर हो कि इससे पहले तीन फरवरी को सियाचीन में नियंत्रण रेखा के पास 19,000 फुट की उंचाई पर एक जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी सहितदस सैनिक उस वक्त बर्फ के नीचे फंस गये थे, जब उनकी चौकी हिमस्खलन के चपेट में आ गयी थी. सभी बर्फ के नीचे दब गये थे. उनमें से सभी सैनिकों को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया. बाद में बचावकर्मियों ने लांस नायक हनुमंतप्पा कोप्पड को छह दिनों के बाद बर्फ के नीचे जीवित पाया. बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी.