[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कन्हैया और अन्य छात्रों के खिलाफ उठाया जाएगा कदम: जेएनयू

कन्हैया और अन्य छात्रों के खिलाफ उठाया जाएगा कदम: जेएनयू

0
कन्हैया और  अन्य छात्रों के खिलाफ उठाया जाएगा कदम: जेएनयू

नयी दिल्ली : जेएनयू प्रशासन ने आज कहा कि कन्हैया कुमार और अन्य छात्रों के खिलाफ क्या कदम उठाया जाए यह उनको जारी कारण बताओ नोटिस पर दिए जाने वाले जवाब पर निर्भर करेगा. एक दिन पहले एक उच्च स्तरीय पैनल ने नौ फरवरी को विवादास्पद कार्यक्रम पर इन छात्रों निष्कासित करने की सिफारिश की थी.

कन्हैया तथा चार अन्य छात्रों को निष्कासित करने की कमेटी की सिफारिश के बारे में पूछे जाने पर कन्हैया ने कहा, ‘‘मुझे एक कारण बताओ नोटिस मिला है लेकिन उसमें निष्कासन के बारे में कुछ नहीं है.” जिन छात्रों को कारण बताओ नोटिस मिला है उन्होंने कहा कि आज रात वे बैठक कर फैसला करेंगे कि इसका जवाब दिया जाए या नहीं. जेएनयूएसयू के संयुक्त सचिव, एबीवीपी के नेता सौरभ शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. शर्मा ने विवादास्पद कार्यक्रम के दौरान कुछ बसों को रुकवा दिया जो कि यातायात नियमों का उल्लंघन है.

जेएनयूएसयू के पूर्व उपाध्यक्ष अनंत ने कहा, ‘‘मैं क्या जवाब दूं? आरोपों का जिक्र नहीं है. बस ये कहा गया है कि मुझे दोषी पाया गया लेकिन आखिर किस लिए।” इस बीच जेएनयू शिक्षक संघ के एक वर्ग ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि वह जांच समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel