विमानवाहक पोत आईएनएस विराट में लगी आग, एक की मौत

नयी दिल्ली : देश के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट में रविवार को आग लग गई जिसमें एक की मौत होने की खबर है. घटना गोवा के निकट हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आग की चपेट में एक नाविक आग गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए.... आपको बता दें […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 7, 2016 7:44 AM

नयी दिल्ली : देश के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट में रविवार को आग लग गई जिसमें एक की मौत होने की खबर है. घटना गोवा के निकट हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आग की चपेट में एक नाविक आग गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

आपको बता दें कि आईएनएस विराट को जल्द ही सेवा से हटाया जाने वाला है. एक नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि पोत के एक ब्वॉइलर रुम में रविवार दोपहर बाद ‘‘मामूली आग’ लगने की घटना हुयी. उन्होंने दावा किया कि इस पर तुरंत ही काबू पा लिया गया लेकिन आग पर काबू पाने के दौरान चार नाविक घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि उनमें से एक चीफ इंजीनियर मेकेनिक आशु सिंह की हालत धुएं के कारण गंभीर थी. उन्हें गोवा में नौसेना अस्पताल ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पडने से उनकी मौत हो गयी. प्रवक्ता ने बताया कि अन्य तीन घायल नाविकों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं.