[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली सरकार रोहित वेमुला के भाई को देगी नौकरी

दिल्ली सरकार रोहित वेमुला के भाई को देगी नौकरी

0
दिल्ली सरकार रोहित वेमुला के भाई को देगी नौकरी

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने दलित शोधार्थी रोहित वेमुला के छोटे भाई को नौकरी देने का फैसला किया है. रोहित की मां ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर यह अनुरोध किया कि उनका परिवार वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. बैठक के दौरान, रोहित की मां राधिका के साथ उनका छोटा बेटा राजा वेमुला और रोहित के करीबी दोस्तों में से एक सुनकन्न वेलपुला सहित अन्य लोग मौजूद थे. राजा एप्लाइड जियोलॉजी में परा स्नातक कर रहा है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दिवंगत रोहित की मां ने मुख्यमंत्री से रोहित के छोटे भाई को सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया क्योंकि उनकी आमदनी का कोई जरिया नहीं है. केजरीवाल ने परिवार को उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया.’ बाद में केजरीवाल के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुयी और आवेदन करने पर राजा को उचित नौकरी देने का फैसला किया गया.
हैदराबाद विश्वविद्यालय में खुदकुशी करने वाले रोहित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कल आयोजित एक मार्च में परिवार ने भागीदारी की थी . केजरीवाल ने प्रदर्शन ने हिस्सा लिया था जहां उन्होंने केंद्र पर छात्रों के खिलाफ एक ‘युद्ध’ छेडने का आरोप लगाते हुये उसकी आलोचना की थी और विश्वविद्यालयों में भेदभाव के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों द्वारा प्रस्तावित ‘रोहित कानून’ के समर्थन में अपनी आवाज उठायी. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये राधिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया और पूछा, ‘‘हमारे बेटे को राष्ट-द्रोही कहने वाले अपने मंत्री के खिलाफ आपने क्या कार्रवाई की?’ जेएनयू सहित कई विश्वविद्यालयों में छात्रों पर हुये हमलों की भी उन्होंने ‘निंदा’ की और कहा इस तरह की चीजें ‘बंद होनी चाहिए.’
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel