इम्फाल : आकाशवाणी के पूर्व अधिकारी के आवास पर बम विस्फोट
इम्फाल : आकाशवाणी इम्फाल के पूर्व संयुक्त निदेशक बी बी शर्मा के आवास के प्रवेश द्वार पर कल रात मध्यम तीव्रता का बम विस्फोट हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट इम्फाल के उरीपोक यामबेम लेईकाई इलाके में रात करीब साढे सात बजे हुआ. इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 24, 2016 10:00 AM
इम्फाल : आकाशवाणी इम्फाल के पूर्व संयुक्त निदेशक बी बी शर्मा के आवास के प्रवेश द्वार पर कल रात मध्यम तीव्रता का बम विस्फोट हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट इम्फाल के उरीपोक यामबेम लेईकाई इलाके में रात करीब साढे सात बजे हुआ. इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई आशंका नहीं है.
...
इम्फाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मणिपुर पुलिस के एक दल ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया. हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. बी बी शर्मा ने सेवानिवृत्त होने से पूर्व आकाशवाणी इम्फाल की क्षेत्रीय समाचार इकाई के संयुक्त निदेशक के तौर पर अपनी सेवा दी. इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
