[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केजरीवाल सरकार 14 फरवरी को जनता के सुझाव सुनेगी, एक साल होने पर पेश करेगी रिपोर्ट कार्ड

केजरीवाल सरकार 14 फरवरी को जनता के सुझाव सुनेगी, एक साल होने पर पेश करेगी रिपोर्ट कार्ड

0
केजरीवाल सरकार 14 फरवरी को जनता के सुझाव सुनेगी, एक साल होने पर पेश करेगी रिपोर्ट कार्ड

नयी दिल्ली : दिल्ली में आप सरकार 14 फरवरी को एक साल पूरा करने जा रही है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा है कि उनका मंत्रिमंडल उस दिन एक सार्वजनिक समारोह में जनता के सवाल और सुझाव सुनेगा.

केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के सहयोगी मंत्री फोन पर भी सवाल सुनेंगे और समारोह में पिछले एक साल में हासिल उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगे और अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. समारोह स्थल अभी तय नहीं हुआ है.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘14 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच हमारी कैबिनेट फोन पर भी लोगों के सवाल और सुझाव सुनेगी.” मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘आम आदमी की सरकार 14 फरवरी को एक साल पूरा कर रही है.
मेरी कैबिनेट एक साल में किये गये कामकाज का लेखाजोखा उस दिन जनता के सामने पेश करेगी.” केजरीवाल ने उस दिन की तैयारी में कई विभागों को सख्त निर्देश दिये हैं कि उनकी उपलब्धियों के बारे में बताएं. आप सरकार ने पहले 100 दिन की उपलब्धियों का बखान करने के लिए भी कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इसी तरह का समारोह आयोजित किया था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel