[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National रिश्वत का आरोप लगने पर केरल के मंत्री का इस्तीफा

रिश्वत का आरोप लगने पर केरल के मंत्री का इस्तीफा

0
रिश्वत का आरोप लगने पर केरल के मंत्री का इस्तीफा

तिरुवनंपुरम : केरल के एक्साइज मंत्री के. बाबू ने मुख्यमंत्री ओमान चांडी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बाबू ने यह इस्तीफा अपने ऊपर लगे आरोप के बाद दिया. उन पर शराब के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 50 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है. कोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो को के. बाबू के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद मंत्री ने इस्तीफा दे दिया.

के. बाबू कांग्रेस सरकार के दूसरे मंत्री हैं जिन्हें बार रिश्वत कांड में रिश्वत लेने के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है. कोर्ट ने इस संबंध में निगरानी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को आदेश दिया है कि बार रिश्वत मामले में एक्साइस मिनिस्टर के बाबू पर केस दर्ज किया जाये.

के .बाबू पर 50 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. बिजू रमेश बार मालिक ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए उन्हें यह पैसा दिया था. कोर्ट ने वीएसीबी से कहा है कि उन पर लगे आरोप को एक महीने में साबित करें. रिश्वत लेना कानून जुर्म है इसिलए इस मामले पर केस दर्ज होना चाहिए.
कोर्ट ने कहा, एक महीने में इस संबंध में पूरी रिपार्ट सौपें, लेकिन जांच में जल्दबाजी में नहीं की जानी चाहिए. कांग्रेस के राज्य प्रभारी ने वी.एम सुधीरन ने कहा, पार्टी ने कोर्ट के द्वारा दिये आदेश को गंभीरता से लिया है और इस पर पार्टी उचित कार्रवाई करेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel