NEWS BASKET : पढ़िए गुरुवार के दिन की दस बड़ी खबरें, एक साथ

गुरुवार के दिन के दस बड़ी खबरें प्रभात खबर डॉट कॉम आपके लिए पेश कर रहा है : एक साथ, एक जगह. आज की बड़ी खबरों में आज भी हैदराबाद दलित छात्र की मौत का मामला रहा, केजरीवाल आज हैदराबाद पहुंचे और केंद्र सरकार को कोसा, वहीं इस मामले पर कार्रवाई करते हुए सभी चार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 21, 2016 9:09 PM

गुरुवार के दिन के दस बड़ी खबरें प्रभात खबर डॉट कॉम आपके लिए पेश कर रहा है : एक साथ, एक जगह. आज की बड़ी खबरों में आज भी हैदराबाद दलित छात्र की मौत का मामला रहा, केजरीवाल आज हैदराबाद पहुंचे और केंद्र सरकार को कोसा, वहीं इस मामले पर कार्रवाई करते हुए सभी चार निलंबित छात्रों को फिर से बहाल कर दिया गया. इसी तरह से आज कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी से जुड़े फाइलोंकोसार्वजनिक करने की बात कही. इसी तरह आज दिनभर जो खबरें ट्रेंडिंग में रही आइये उसे जानें.

1. हैदराबाद विश्वविद्यालय ने रोहित वेमुला के साथ निलंबित हुए छात्रों का निलंबन वापस लिया
नयी दिल्ली : हैदराबाद केंद्रीय विश्विद्यालय ने छात्रों के निलंबन को वापस ले लिया है. रोहित वेमुला के साथ इन चार छात्रों को भी निलंबित किया गया था. जिन छात्रों का निलंबन वापस लिया गया, उनके नाम : ए प्रशांत, पी विजय कुमार, एस चेमुडुगंटा एवं वेलपुला सनकन्ना हैं. पढ़ें पूरी खबर
2. रोहित वेमुला खुदकुशी मामला : हैदराबाद पहुंचे केजरी, कहा मोदी के मंत्री की इंट्री के बाद पलट गया मामला
हैदराबाद : हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ यूनिवर्सिटी के छात्र इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इसपर जमकर राजनीति की जा रही है. पढ़ें पूरी खबर
3. बंगाल की रैली में बोले राजनाथ, 23 जनवरी को नेताजी से जुड़े दस्तावेज करेंगे सार्वजनिक
बारासात/कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी सभी फाइलें केंद्र सरकार 23 जनवरी को उनके जन्मदिवस के मौके पर सार्वजनिक करेगी. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. पढ़ें पूरी खबर
4. सरकार ने रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए समिति गठित की
नयी दिल्ली: सरकार ने देश के रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित कर दी है. समिति ‘‘महत्वूपर्ण’ प्रतिष्ठानों का दौरा करेगी और इनकी संवेदनशीलता के आधार पर अपनी रिपोर्ट देगी. पढ़ें पूरी खबर
5. फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद को भारत न आने की धमकी, फ्रेंच काउंसुलेट को मिला पत्र
बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित फ्रांस के वाणिज्य दूतावास को कथित रूप से कुख्यात आतंकवादी संगठन अल कायदा के नाम पर धमकी भरा एक पन्ने का पत्र मिला है. दूतावास ने पत्र मिलने की पुष्टि की है और कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पत्र को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर
6. रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के इशारे पर मारा गया था रुसी जासूस!
लंदन : रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन अब एक नये विवाद में घिर रहे हैं उन पर अपने ही देश की एजेंसी एफएसबी के जासूस एलेक्जेंडर लिटिवेन्कों की हत्या का आरोप लग रहा है. पढ़ें पूरी खबर
7. NIA ने की सलविंदर सिंह के ठिकाने व 5 जगहों पर छापेमारी
नयी दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने आज हिरासत में लिये गये पंजाब पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी सलविंदर सिंह के आवास सहित पांच अन्‍य जगहों पर छापा मारा है. पठानकोट हमले के सिलसिले में एनआईए के गुरदासपुर और अमृतसर में छह ठिकानों पर छापे पड़े हैं. पढ़ें पूरी खबर
8. गुजरात दंगों पर किताब लिख रही स्वतंत्र पत्रकार रेवती की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद : 2002 के गुजरात दंगों पर किताब लिख रही स्वतंत्र पत्रकार रेवती लौल की दंगों के एक आरोपी ने बातचीत के दौरान पिटाई कर दी है. रेवती जनवरी 2015 से लगातार गुजरात का दौरा कर रही हैं और घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों व आरोपियों से मुलाकात कर उस स्थिति को जानने का प्रयास कर रही है. पढ़ें पूरी खबर
9. पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई से मांगी मदद, फिर पलटे
कराची : पाकिस्तान के प्रतिबंधित स्पिनर दानिश कनेरिया ने आज इन मीडिया रिपोर्ट को खारिज किया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष अपना मामला उठाने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मदद लेना चाहते थे. पढ़ें पूरी खबर
10. 15 साल साथ रहने के बाद अलग होंगे फरहान-अधुना
मुबंई : बॉलीवुड की दुनिया में अलग फिल्मों के लिए पहचान बनाने वाले फरहान अख्तर अब अपनी पत्नी अधुना अख्तर से तलाक लेंगे. एक निर्देशक व अभिनेता के रूप में चर्चित फरहान अख्तर व उनकी पत्नी अधुना अख्तर पिछले 15 सालों से वैवाहिक जीवन जी रहे थे. पढ़ें पूरी खबर