[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जेएनयू के नये कुलपति चुने गये एम. जगदीश कुमार

जेएनयू के नये कुलपति चुने गये एम. जगदीश कुमार

0
जेएनयू के नये कुलपति चुने गये एम. जगदीश कुमार

नयी दिल्ली : आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के अगले कुलपति चुने लिये गये हैं. राष्‍ट्रपति ने भी उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है. अधिकारियों के अनुसार कुमार के नाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चार नामों के पैनल में से मंजूरी दी है जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उनके पास भेजी थी.

आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर कुमार ने कहा कि जेएनयू का कुलपति बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत करना, भर्ती प्रक्रिया को सुचारु बनाना और छात्रों से बातचीत कर शोध कार्यों में सुधार लाने पर जोर होगा.
उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली और जेएनयू जैसे संस्थान एक … दूसरे के करीबी हैं लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा गठबंधन किए जाने की जरुरत है. यह पूछने पर कि उन्होंने आरएसएस से जुडे एक समारोह में शिरकत की थी तो कुमार ने कहा, ‘‘मैं एक शिक्षाविद् हूं और किसी संगठन से औपचारिक जुडाव नहीं है.” उन्होंने कहा कि उन्होंने समारोह में शिरकत की क्योंकि यह विज्ञान को लेकर था और इसका आयोजन आईआईटी दिल्ली में हुआ था.
समारोह का आयोजन आरएसएस से जुडे संगठन विज्ञान भारती ने किया था. जेएनयू के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार सोपोरी का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है. सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर राष्ट्रपति होते हैं जिन्होंने चार मशहूर लोगों की सूची में से कुमार के नाम का चयन किया. बताया जा रहा है कि सूची में अन्य नाम वैज्ञानिक वी. एस. चौहान, आर एन के बामजई और रामकृष्ण रामास्वामी के नाम शामिल थे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel