तिहाड़ जेल : कैदी ने की खुदकुशी करने की कोशिश, फिर फरार हो गया, पकड़ा गया
नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल के एक कैदी ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की कोशिश की और उसे जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड की खिडकी से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने थोडी दूर तक उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कैदी की शिनाख्त […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 14, 2016 7:45 AM
नयी दिल्ली : तिहाड़ जेल के एक कैदी ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की कोशिश की और उसे जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड की खिडकी से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने थोडी दूर तक उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कैदी की शिनाख्त अश्विनी के तौर पर हुई है. वह झपटमारी और चोरी के कई मामलों में बंद था.
...
पुलिस ने कहा कि शनिवार को कथित तौर पर वह शीशे के टूटे हुए टुकड़े निगल गया और खुद को मारने की कोशिश की, जिसके बाद उसे पश्चिम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां वार्ड की खिड़की से वह भाग गया. लेकिन उसके फरार होते ही सुरक्षाकर्मियों को भनक लग गयी और थोड़ी दूर तक उसका पीछा करने के बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
