[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 7 मई की टॉप 20 खबरें: रवींद्र जयंती से बंगाल में बीजेपी युग, विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर

7 मई की टॉप 20 खबरें: रवींद्र जयंती से बंगाल में बीजेपी युग, विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर

0
7 मई की टॉप 20 खबरें: रवींद्र जयंती से बंगाल में बीजेपी युग, विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें, फोटो- पीटीआई

1. रवींद्र जयंती से बंगाल में बीजेपी युग, विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, दिहाड़ी मजदूर की बेटी बनी स्टेट टॉपर

BJP Government Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में रवींद्र जयंती पर 9 मई को ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों और सीएम फेस के सस्पेंस पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

2. बंगाल में सरकार गठन की उल्टी गिनती शुरू, CEO ने राज्यपाल को सौंपी विधायकों की लिस्ट, क्या करेंगी ममता बनर्जी?

WB CEO Gazette Notification: बंगाल चुनाव 2026 के बाद सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्यपाल आरएन रवि को राजपत्र अधिसूचना सौंप दी है. अब राज्यपाल नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे. जानें इस संवैधानिक प्रक्रिया के क्या हैं मायने. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

Mahesh Jethmalani on Mamata Banerjee: बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ममता को सीएम ऑफिस में ‘घुसपैठिया’ बताते हुए कहा है कि राज्यपाल को उनको बर्खास्त कर देना चाहिए. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. अभिषेक बनर्जी का VVIP रसूख खत्म, घर और दफ्तर की सुरक्षा घटी, अब आम आदमी की तरह होगा मूवमेंट

Abhishek Banerjee Security Removed: बंगाल चुनाव 2026 के बाद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी कटौती की गयी है. उनके घर और दफ्तर से अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेड्स हटा दिये गये हैं. अब उनकी आवाजाही के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जायेगा. वे सामान्य आदमी की तरह आना-जाना करेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. विजय के पास ‘जादुई आंकड़ा’ नहीं, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा; शपथ ग्रहण पर संशय

Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 108 सीटें जीतने वाले TVK प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. हालांकि, विजय की पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े से पीछे है, इसलिए 7 मई को मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ लेने पर सस्पेंस बना हुआ है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. तमिलनाडु में कांग्रेस ने क्यों दिया डीएमके को गच्चा? जानिए 1971 से अबतक कैसा रहा गठबंधन…

Congress- DMK alliance : डीएमके का उदय 1967 में कांग्रेस के विरोध के साथ हुआ था, जिसने प्रदेश में क्षेत्रीय पार्टियों के उभार को मजबूती दी थी. करुणानिधि से एमके स्टालिन तक डीएमके और कांग्रेस के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहे हैं. तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक स्थिति में अगर कांग्रेस ने डीएमके को गच्चा दिया है,तो इसमें आश्चर्य जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि दोनों पार्टियों के रिश्ते शुरू से ऐसे ही रहे हैं. इंदिरा गांधी ने भी कई बार डीएमके का दामन छोड़कर एआईएडीएमके का दामन थामा था, खासकर एमजी रामचंद्रन के युग में. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. Bihar Cabinet Expansion : सत्ता, संदेश और शक्ति प्रदर्शन! 7 मई को समारोह में शामिल होंगे नितिन, मोदी और शाह

Bihar Cabinet Expansion : बिहार की राजनीति में 7 मई सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि शक्ति, संदेश और सियासी रणनीति का बड़ा मंच बनने जा रही है. पटना का गांधी मैदान एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है, जहां कैबिनेट विस्तार के बहाने बीजेपी अपने पूरे राजनीतिक वजन के साथ उतरने तैयारी में है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पटना में होगा PM मोदी का भव्य रोड शो, सम्राट के साथ कई दिग्गज होंगे शामिल

Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में भव्य रोड शो करेंगे. एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक होने वाले इस रोड शो में सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, अमित शाह और नितिन नवीन भी शामिल रहेंगे. राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. दिहाड़ी मजदूर की बेटी छोटी कुमारी बनी स्टेट टॉपर, आईएएस बन देश की सेवा करने का सपना

JAC Result: बोकारो के कसमार की छोटी कुमारी ने जैक इंटर आर्ट्स 2026 में 487 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी. दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर सफलता पाई. आईएएस बनकर देश सेवा करने का सपना रखने वाली छोटी की कहानी प्रेरणादायक बन गई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. JAC 12th Topper 2026: धनबाद की राशिदा को झारखंड बोर्ड 12वीं में Rank 1, देखें मार्कशीट

JAC 12th Topper 2026 Rashida Naaz: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ है. इस साल 12वीं में धनबाद की रहने वाली राशिदा नाज ने टॉप किया है. राशिदा को 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. 10वीं में टॉप न कर पाने का अफसोस, 12वी में मारी बाजी, बोकारो की बेटी बनी स्टेट टॉपर

JAC Board Topper Story: छोटी कुमारी एक साधारण परिवार से आती हैं. उन्होंने झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप किया है. आर्ट्स स्ट्रीम से टॉप करने वाली छोटी कुमारी आगे सिविल सेवा में जाना चाहती हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. बिना BTech के भी बन सकते हैं डेटा साइंटिस्ट, बस सीखें ये स्किल्स

How to become a Data Scientist: अगर आपको मैथ्स, कंप्यूटर और लॉजिक में इंटरेस्ट है, तो डेटा साइंटिस्ट का करियर आपके लिए बेस्ट होगा. बिना इंजीनियरिंग की डिग्री लिए बिना भी आप बन सकते हैं डेटा साइंटिस्ट. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- नहीं किया समझौता… तो बरसेंगे बम

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से होर्मुज खोलने को कहा है. ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है, और होर्मुज खोल देता है तो अमेरिका का सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को रोक दिया जाएगा. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को बमबारी की धमकी भी दी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. SRH vs PBKS: कूपर कोनोली का शतक बेकार, पंजाब की लगातार तीसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद बनी टेबल टॉपर

आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में हैदराबाद ने 33 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. ऑस्ट्रेलिया से बैठकर भारत में सर्जरी, 10 हजार किमी दूर से मरीज का ऑपरेशन कर भारतीय डॉक्टर ने रचा इतिहास

भारतीय सर्जन ने ऑस्ट्रेलिया से बैठकर 10,000 किमी दूर भारत में रोबोटिक सर्जरी कर नई उपलब्धि हासिल की. यह तकनीक भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Tata EV ने फिर मारी बाजी, पेट्रोल-डीजल को टक्कर दे रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. अप्रैल 2026 में EV कार बिक्री 75% बढ़ी, जबकि दोपहिया और कमर्शियल सेगमेंट में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ तगड़ा: 61 पैसे की शानदार बढ़त के साथ ₹94.57 के स्तर पर पहुंचा, जानें क्या है वजह

Rupee vs Dollar : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच भारतीय रुपया 61 पैसे की बड़ी मजबूती के साथ 94.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति बने सेंसर बोर्ड के नए अध्यक्ष, प्रसून जोशी का लेंगे स्थान

Censor Board New Chairperson: प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशि शेखर वेम्पति को बुधवार को सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ( सेंसर बोर्ड, CBFC) का अध्यक्ष नियुक्त किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. System OTT Release: इस दिन रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की कानूनी ड्रामा, नोट कर लें तारीख

System OTT Release: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म सिस्टम 22 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. यह एक हाई-स्टेक्स ड्रामा है, जो सत्ता और न्याय के जटिल अंतर्संबंधों की पड़ताल करता है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Bharat Bhhagya Viddhaata: जाबाज नर्स के रूप में दिखी कंगना रनौत, इस दिन रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का ऐलान हो गया है. एक्ट्रेस ने पहला पोस्टर भी जारी किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Previous article मौसम : किन राज्यों में होगी 10 मई तक बारिश, IMD ने दी जानकारी
Next article Video : भारतीय सेना ने ऐसे दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, देखें वीडियो
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel