[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पैसे के कारण हुई हेमा उपाध्‍याय की हत्‍या, गिरफ्तार शख्‍स ने जुर्म कबूला

पैसे के कारण हुई हेमा उपाध्‍याय की हत्‍या, गिरफ्तार शख्‍स ने जुर्म कबूला

0
पैसे के कारण हुई हेमा उपाध्‍याय की हत्‍या, गिरफ्तार शख्‍स ने जुर्म कबूला
मुंबई : मशहूर आर्टिस्‍ट हेमा उपाध्‍याय और उसके वकिल की हत्‍या मामले की गुत्‍थी सुलझती नजर आ रही है. वाराणसी से गिरफ्तार शख्‍स साधु राजभर ने मुंबई पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, हेमा उपाध्‍याय ने उससे कुछ दिनों पहले 5 लाख रुपये की एक मूर्ति खरीदी थी.
हेमा मूर्ति का पेमेंट नहीं कर रही थी. इसी से उसे गुस्‍सा आया और आर्टिस्‍ट की हत्‍या कर दी. वकिल की हत्‍या करने के पीछे राजभर ने बताया, हेमा के साथ वकिल भी मौजूद था इस लिए उसे उसकी भी हत्‍या करनी पड़ी.
गौरतलब हो कि हेमा उपाध्‍याय हत्‍याकांड में आज मुंबई पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली. एसटीएफ ने आज वाराणसी से मुख्य आरोपी साधु राजभर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार के बाद उसे दिल्‍ली लाया गया और मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया. जहां पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान राजभर ने अपना जुर्म बकूल कर लिया.
गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने बताया, आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने हेमा के कॉल रिकार्ड खंगालने शुरू किये. इससे पता चला कि हेमा की अंतिम बार साधु राजभर से बात हुई थी. पुलिस उसकी तलाश करने लगी और साधु को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान साधु ने भी यह मान लिया कि उसकी हेमा से बात हुई थी.
शनिवार नाले के पास मिली थी हेमा और उसके वकील की लाश
मुंबई के कांदीवली में शनिवार को एक नाले से बरामद दो लाशों की पहचान मुंबई की आर्टिस्‍ट हेमा उपाध्‍याय और दूसरा उनके वकील हरीश भंबानी के रूप में हुई है. शव की पहचान आज की गई. वकील हरीश के दोनों हाथ बंधे हुए थे और दोनों के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. शवों के देखने के बाद अनुमान लगाया गया कि दोनों की हत्‍या दो दिनों पहले ही कर दी गयी थी. इधर पुलिस ने बताया कि उन्‍हें एक सफाईकर्मी ने लाश मिलने की जानकारी दी. फिलहाल शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और हत्‍यारों की तलाश की जा रही है.
डीसीपी विक्रम देशपांडे ने इस मामले में बयान देते हुए कहा, मुंबई कांदीवली में नाले से बरामद लाश में एक आर्टिस्‍ट हेमा उपाध्‍याय की है वहीं दूसरी लाश वकील हरीश भंबानी की है. उन्‍होंने कहा, इस मामले में हत्‍या का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्‍होंने कहा, इस मामले में किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है. इस मामले में कई लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है. डीसीपी ने कहा, यह पूरी तरह से हत्‍या का मामला है. हत्‍या किस कारण से हुई यह पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगा.
पति पत्नी तलाक लेना चाहते थे
मीडिया में जो खबरें चल रही है उसके अनुसार आर्टिस्‍ट हेमा और उनके पति चिंतन उपाध्‍याय के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रहे थे. हेमा ने 2013 में अपने पति पर उत्‍पीड़न का केस दर्ज कराया था. जिसको वकील हरीश भंबानी ही देख रहे थे. ज्ञात हो हेमा और चिंतन ने 1998 में शादी की. शादी के 12 साल के बाद 2010 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी. हेमा ने अपने पति पर कमरे की दीवारों में उसकी आपत्तिजनक पेंटिंग बनाने का आरोप लगाया था
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel