फिर खांसी की गिरफ्त में केजरीवाल, अगले महीने जाएंगे विपश्‍यान के लिए

नयी दिल्‍ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत फिर से खराब हो गयी है. उन्‍हें फिर से खांसी हो गयी है. खांसी तेज होने के कारण उन्‍होंने अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. केजरीवाल के कार्यालय के करीबी अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल को बुखार है और डाक्टरों ने उन्हें पूरी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 27, 2015 4:51 PM

नयी दिल्‍ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत फिर से खराब हो गयी है. उन्‍हें फिर से खांसी हो गयी है. खांसी तेज होने के कारण उन्‍होंने अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. केजरीवाल के कार्यालय के करीबी अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल को बुखार है और डाक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.

केजरीवाल को कफ की शिकायत है. पिछली बार उन्‍होंने बेंगलुरू में इसकी इलाज करायी थी. केजरीवाल काफी हद तक अच्‍छे हो गये थे, लेकिन फिर से खांसी ने उन्‍हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

बढ़ती खांसी के कारण मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र से गैरहाजिर हैं. वह सदन में अब तक अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए हैं. उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोहों में भी शिरकत नहीं की. वह विद्वानों के एक मंच ‘इंडिया डॉयलॉग’ के लांच में भी शामिल नहीं हुए, जहां उन्हें तकरीर करनी थी.
केजरीवाल पिछली सर्दियों में खांसी और उच्च शर्करा से पीडित थे और इस वर्ष के शुरू में बेंगलुरू में उनकी प्राकृतिक चिकित्सा की गई थी. इधर केजरीवाल के एक करीबी ने बताया कि 4 दिसंबर को शीतकालीन सत्र खत्‍म होने के बाद मुख्‍यमंत्री फिर से बेंगलुरू जा सकते हैं.