नयी दिल्ली :बिहारचुनाव के बाद लोकसभा की 2 और विधानसभा की 5 सीटेंकेपरिणामआज आने हैं. लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश की रतलाम-झाबुआ और तेलंगाना की वारंगल सीट पर जबकि मध्य प्रदेश के देवास,मणिपुरकेथांगमेबंदव थोंगजू, मिजोरमकेऐजवाल नॉर्थ-3वमेघालय के नांग्स्टाइन विधानसभासीट के लिए उपचुनावशनिवार को हुआ था. देवास विधानसभा सीट पर भाजपा की गायत्री देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 28000 वोटों से मात दे दी हैं. वहीं, पूर्वोतर राज्य मणिपुर से भाजपा के लिए राहत की खबर है. भाजपा ने थांगमेबंदव थोंगजू सीट पर जीत हासिल कर ली हैं. वहीं मिजोरम की ऐजवाल नार्थ-3 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है.