भूकंप के आठ झटकों से थर्राया अंडमान-निकोबार

नयी दिल्ली : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह रविवार को भूकंप के झटकों से हिल गया. कल आठ घंटों के दौरान भूकंप के आठ झटके महसूस किए गए जिनमें से दो इतने जबरदस्त थे कि लोग खबरा गए. रिक्टर पैमाने पर सभी की तीव्रता पांच या उससे अधिक मापी गई हालांकि फिलहाल सुनामी को लेकर कोई चेतावनी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 9, 2015 9:36 AM

नयी दिल्ली : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह रविवार को भूकंप के झटकों से हिल गया. कल आठ घंटों के दौरान भूकंप के आठ झटके महसूस किए गए जिनमें से दो इतने जबरदस्त थे कि लोग खबरा गए. रिक्टर पैमाने पर सभी की तीव्रता पांच या उससे अधिक मापी गई हालांकि फिलहाल सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. बताया जा रहा है इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भूकंप का एक अन्य झटका आया जो द्वीप से ज्यादा दूर नहीं है. यह भूकंप अपराह्न तीन बजकर 4 मिनट पर आया जिसका केंद्र दस किलोमीटर की गहराई पर था और तीव्रता 5.7 थी.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भूकंप विज्ञान विभाग के अनुसार पहला भूकंप शाम चार बजकर 12 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गयी. वहीं दूसरा भूकंप 11 मिनट बाद आया जिसकी तीव्रता पांच थी. इसके बाद तीसरा भूकंप पांच तीव्रता का पांच बजकर 24 मिनट पर, चौथा 5.2 तीव्रता का छह बजकर 54 मिनट पर, पांचवा 5.2 तीव्रता का आठ बजकर चार मिनट पर, आठ बजकर 17 मिनट पर छठा भूकंप 4.9 तीव्रता का आया.

इन झटकों के लगभग दो घंटे बाद सातवां भूकंप का झटका छह तीव्रता का रात 10 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया और आठवां भूकंप का झटका 5.6 तीव्रता का रात 10 बजकर 29 मिनट पर आया. सभी भूकंप लगभग 35 से 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित बताये जा रहे हैं.