करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे अस्पताल में भर्ती
पुदुचेरी: द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे एम के मुत्थु को आज यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.... अस्पताल सूत्रों ने कहा कि मुत्थु को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उन पर इलाज का अच्छा असर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 26, 2013 9:45 PM
पुदुचेरी: द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे एम के मुत्थु को आज यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.
...
अस्पताल सूत्रों ने कहा कि मुत्थु को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है. उनका रक्त-चाप भी स्थिर बताया जा रहा है. द्रमुक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में आ रही तकलीफ का इलाज कराने के लिए जब मुत्थु तिरुवरुर (तमिलनाडु) से चेन्नई जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें बेचैनी महसूस हुई. उसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बाद में मुत्थु को इलाज के लिए चेन्नई के एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
