कश्मीर में मुठभेड, दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर : कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में हिज्ब उल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को आज मार गिराया गया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 55 किमी दूर मंजिमपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 22, 2015 8:07 PM
श्रीनगर : कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में हिज्ब उल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को आज मार गिराया गया. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 55 किमी दूर मंजिमपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के एक संयुक्त दल ने एक तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान आज शाम करीब साढे चार बजे संयुक्त दल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड शुरू हुई.
...
पुलिस ने बताया कि मुठभेड में आदिल अहमद खांडे और इरशाद अहमद नाम के दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए. कांडे शोपियां का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी पारंपरिक ‘फिरन’ के नीचे सेना की वर्दी पहने हुए थे. उनके पास से कुछ हथियार और गोला बारुद मिला है. पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
