पाकिस्तानी नेवी ने भारतीय बोट को बनाया निशाना, एक मछुआरे की मौत

अहमदाबाद : जम्मू-कश्‍मीर सीमा पर फायरिंग के बाद अब पाकिस्तान ने समुद्री सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुजरात के कोस्टल एरिया में पाकिस्तानी नेवी ने भारतीय बोट को निशाना बनाया जिसमें एक मछुआरे की मौत की खबर है.... इस खबर के बाद भारतीय कोस्ट गार्ड जांच में जुट […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 18, 2015 2:49 PM

अहमदाबाद : जम्मू-कश्‍मीर सीमा पर फायरिंग के बाद अब पाकिस्तान ने समुद्री सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुजरात के कोस्टल एरिया में पाकिस्तानी नेवी ने भारतीय बोट को निशाना बनाया जिसमें एक मछुआरे की मौत की खबर है.

इस खबर के बाद भारतीय कोस्ट गार्ड जांच में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस बोट पर फायरिंग की गयी है उसका नाम प्रेम राज है. मृतक मछुआरे की पहचान इकबाल अब्दुल भाटी के रुप में हुई है.

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक पाक नेवी के जवानों ने दो भारतीय नौकाओं पर फायरिंग की जिससे एक मछुआरे की मौत गोली लगने से हो गयी है. यह मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने के उद्देश्‍य से गए थे. विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है कि इस मामले की जानकारी कोस्ट गार्ड से मांगी गयी है. कोस्ट गार्ड की एक टीम मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है.